फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब

Thu, 28 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
enlegal wine
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए पुलिस ने बाछौद गांव के पास अवैध रूप से शराब भरकर ले जा रहे एक  केंटर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। केंटर में 518 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने गाड़ी चालक विनोद निवासी ददरेवा राजस्थान के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस को वीरवार सुबह सूचना मिली थी कि रेवाड़ी की तरफ  से अवैध शराब का केंटर चोरी छिपे राजस्थान जा रहा है। सूचना पाकर सीआईए पुलिस इंचार्ज राम स्वरूप अपनी टीम एएसआई कपूर, एचसी  प्रदीप, एचसी सुंदर, एचसी कमल सिंह, सिपाही सुशील व राहुल के साथ बाछौद  गांव के पास नाका लगाकर वाहनों को चैक करना शुरू किया। इसी दौरान रेवाड़ी  की ओर से केंटर आता दिखाई दिया जोकि पुलिस पार्टी को देखकर ड्राईवर विनोद  गाड़ी छोड़ कर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो ड्राइवर को मौके पर ही पकड़  लिया गया। इसके पश्चात केंटर को चैक किया गया। जिसमें 518 पेटी अवैध  अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ  शराब अधिनियम के तहत  मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें