महेंद्रगढ में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव सीगड़ा निवासी विकास पुत्र रतन लाल (18) बाइक पर अपने घर से महेंद्रगढ़ जा रहा था कि अभी वो गांव के अड्डे पास ही पहुंचा था कि एक डम्फर ने उस को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पहुंचा गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।