नारनौल में विधानसभा चुनाव आते ही कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप यादव एडवोकेट ने पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि रविवार से नारनौल जोड़ो संकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा नारनौल विधानसभा में पहले दिन 15 गांवों में जाएगी। इसके बाद डोर टू डोर सभी गांवों में यात्रा पहुंचेगी।
यादव ने कहा कि रविवार को यात्रा उनके पैतृक गांव खानपुर से शुरू होगी। इसके बाद ढाणी मामराज, कांवी, ढाणी बठोठा, मांदी, जोरासी, कारोता, नांगल शालू, ताजीपुर, कोजिंदा, मंढाना, सेका, भूषण खुर्द, भूषण कला व शोभापुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। नारनौल में हल्की सी बारिश होते ही जगह-जगह जलभराव हो जाता है। जिससे राहगीर व व्यापारी वर्ग परेशान है। अगर समय रहते सीवर की सफाई की जाती तो शहर में हल्की सी बारिश होते ही इतने बुरे हालात पैदा नहीं होते। लेकिन इसके बाद भी शहर की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बीते 25 वर्ष से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। उन्होंने कहा कि अगर उसे टिकट मिलती है तो नारनौल विधानसभा में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी अन्य प्रत्याशी को टिकट मिलती है तो भी वह प्रत्याशी के लिए वोट मांगने का काम करेंगे। इस अवसर पर संदीप नूनीवाल, डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, शिवनारायण मोरवाल, रमेश सैनी मौजूद रहे।