नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों की बुधवार को नियुक्ति की। जहां इस सूची में प्रदेश सचिव मनीष मित्तल को दोबारा शामिल नहीं किया गया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव की कुर्सी बरकरार रही। दयाराम यादव को वर्ष 2023 में भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान मिली थी। वहीं इनसे पहले राकेश शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष थे। पिछले दो कार्यकाल से प्रदेश सचिव के पद पर मनीष मित्तल को नियुक्त किया जा रहा था, लेकिन उन्हें भी कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया।