फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में नारनौल को नहीं मिला स्थान

Wed, 03 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों की बुधवार को नियुक्ति की। जहां इस सूची में प्रदेश सचिव मनीष मित्तल को दोबारा शामिल नहीं किया गया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव की कुर्सी बरकरार रही। दयाराम यादव को वर्ष 2023 में भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान मिली थी। वहीं इनसे पहले राकेश शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष थे। पिछले दो कार्यकाल से प्रदेश सचिव के पद पर मनीष मित्तल को नियुक्त किया जा रहा था, लेकिन उन्हें भी कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें