नारनौल में घर से मिले सरकारी राशन से भरे कट्टे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने नारनौल के पटिकरा गांव में एक घर में बने गोदाम में सरकारी राशन पकड़ा है। जांच जारी है। सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि पटिकरा गांव में एक मकान में बने घर में सरकारी राशन पड़ा है। सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की और गोदाम खोलकर चेक किया। अभी कट्टों की गिनती जारी है। कट्टों पर भारतीय खाद्य निगम और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिखा है। कट्टों में गेहूं मिली है।