फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: स्पेयर पार्ट के बिल पर लुधियाना से शराब लेकर गुजरात जा रहा था ट्रक, नारनौल पुलिस ने पकड़ा

Sun, 06 Nov 2022 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

पुलिस ने जब ट्रक चालक भीलवाड़ा निवासी कमलेश शर्मा से अवैध शराब के बारे में लाइसेंस मांगा तो उसने एक बिल पुलिस के सामने पेश किया। यह बिल एबीआर ट्रांसपोर्ट कंपनी लुधियाना पंजाब का कटा हुआ था। बिल को देखने पर पता चला कि यह बिल गाड़ी के स्पेयर पार्ट का था।
विज्ञापन
Liquor - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल सीआईए पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। जिससे पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की 414 पेटी अवैध शराब की बरामद की। इस बारे में पुलिस ने ट्रक चालक के शराब अधिनियम एक्ट के तहत खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक पंजाब के लुधियाना से अवैध शराब भरकर गुजरात जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात को गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान के भीलवाड़ा का एक ट्रक अवैध शराब भरकर पंजाब के लुधियाना से गुजरात जा रहा है। इस पर पुलिस ने नेशनल हाईवे 152डी टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दादरी की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने इशारा कर रुकवाया। 

जांच करने पर ट्रक के अंदर 414 पेटियां विभिन्न कंपनी की अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। जिनकी कीमत लाखों रुपये है। वहीं पुलिस ने जब ट्रक चालक भीलवाड़ा निवासी कमलेश शर्मा से अवैध शराब के बारे में लाइसेंस मांगा तो उसने एक बिल पुलिस के सामने पेश किया। यह बिल एबीआर ट्रांसपोर्ट कंपनी लुधियाना पंजाब का कटा हुआ था। बिल को देखने पर पता चला कि यह बिल गाड़ी के स्पेयर पार्ट का था। जिस पर पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ सदर थाना में एक्साइज एक्ट के अलावा 420, 467, 468 और 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें