प्रभाती लाल अपोलो, जैमिनी, नेशनल, होरिजेंटल नेशनल आदि सर्कस में कार्य कर कर लोगों का मनोरंजन चुके हैं। प्रभाती लाल ने बताया कि 62 वर्ष की उम्र में पहली बार लोकतंत्र का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल खंड के गांव गोद में एक छोटे कद के आदमी ने 62 वर्ष की आयु में पहली बार अपना मतदान किया। गांव गोद निवासी प्रभाती लाल की ऊंचाई मात्र 3 फुट 4 इंच है। इससे पहले वे गांव में नहीं रह रहे थे। सर्कस में काम करने की वजह से हमेशा बाहर ही रहते थे।
विज्ञापन
प्रभाती लाल अपोलो, जैमिनी, नेशनल, होरिजेंटल नेशनल आदि सर्कस में कार्य कर कर लोगों का मनोरंजन चुके हैं। प्रभाती लाल ने बताया कि 62 वर्ष की उम्र में पहली बार लोकतंत्र का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज मतदान करके बहुत अच्छा लगा। इससे पहले दूसरों से ही मतदान के बारे में सुनते थे लेकिन आज पहली बार वोट देकर बहुत खुश हूं।
उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति का अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। आप अपने मत से सरकार बनाते हैं जो देश एवं गांव विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। वहीं दूसरी ओर नारनौल खंड गांव बलाह कला की बनारसी देवी अपने परिवार के साथ पटियाला में रह रही है। 400 किलोमीटर की दूरी तय कर वह केवल वोट डालने के लिए यहां आई है। उसने अपने मतदान का प्रयोग ऐसे उम्मीदवार को किया है जो गांव के विकास में अहम योगदान देगा।