फोटाे संख्या:51- सावित्रि देवी-- फाइल चित्र
महेंद्रगढ़। मोहल्ला बास स्थित नई सैनी सभा के पास 95 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी ग्यारसीलाल तिवाड़ी का मंगलवार रात को आकस्मिक निधन हो गया। सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार शहर के मोदाश्रम मंदिर स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया। सावित्री देवी को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सतीश तिवाड़ी, दिनेश तिवाड़ी, नरेश तिवाड़ी ने दी। वह अपने पीछे तीन बेटे व दो बेटी सुमन व सविता सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गई। उनके अंतिम संस्कार में ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद्य, विजय भारद्वाज, सुरेंद्र बंटी, नरेंद्र यादव, राजेश दिल्लीवान, मास्टर जयप्रकाश, रामसिंह यादव मौजूद रहे। संवाद