नारनौल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो रेवाड़ी टीम ने अटेली क्षेत्र से एक व्यक्ति के पास से नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। जिसके खिलाफ अटेली थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार ब्यूरो रेवाड़ी टीम को सूचना मिली कि सुजान सिंह निवासी कान्हावास राजस्थान जिसके पास नशीला पदार्थ गांजा है। जोकि जलेबी चौक नजदीक रामप्रसाद ईंट भट्टा खेडी (कांटी) के पास अपनी मोटरसाईकल लेकर खड़ा हुआ है और नशीला पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस बताए हुए स्थान पर पहुंची। जहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था। जोकि पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे कर्मचारियों की मद्द से काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुजान सिंह निवासी कान्हावास उक्त बताया। जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ राजबीर सिंह की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। जिसके पास प्लास्टिक पॉलिथीन से नशीला पदार्थ गांजा मिला। जिसका कुल वजन 224 ग्राम मिला। पुलिस ने व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू कर लिया। जिसके खिलाफ अटेली थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।