नारनौल। ग्रीन जोन में शामिल जिले के लोगों को मंगलवार को राहत नहीं मिली। रोस्टर के अनुसार शहर के बाजार खुले। इससे बाजारों में करीब 41 दिन बाद रौनक देखने को मिली। दूसरी ओर बाजारों में सोशल डिस्टेंस के पालन को लेकर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को बिजली,मोबाइल, हार्ड वेयर, ज्वेलरी समेत अन्य दुकानें खुली। बता दें कि महेंद्रगढ़ जिला ग्रीन जोन में होने के कारण सोमवार से लोगों को कुछ और सर्शत छूट मिलनी थी। लेकिन, प्रशासन ने रविवार को कोई ठोस निर्णय नहीं ले सका। सोमवार को भी रात करीब आठ बजे रोस्टर जारी किया। दूसरा रोस्टर में दुकानों को लेकर कोई सीधा निर्देश नहीं दिया गया। संकरे रास्तों की दुकानों को दो-दो दिन खुलने की बात कहीं गई है। ऐसे में पहले दुकानदारों से रोस्टर के अनुसार दुकान खोला और कुछेेक ने स्थिति साफ होने तक दुकान बंद रहना की मुनासिफ समझा।