फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों का नप ने काटा चालान, जुर्माना भी लगाया

विज्ञापन
पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों के चालान करते नप अधिकारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर परिषद की टीम ने पॉलिथीन रखने वाले तीन दुकानदारों के चालान काटे। इन दुकानदारों पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मंगलवार को सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश, दीपक दुबे, मोहित की टीम ने आजाद चौक पर पुरानी सब्जी मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पॉलिथीन की जांच की तो 75 माइक्रॉन से कम मोटाई की पॉलिथीन रखने वालों के चालान किए। एक दुकान को 1500 और दो को 500-500 रुपये का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के चालान प्रतिदिन किए जाएंगे। नगर परिषद की ईओ सुमन लता ने बताया कि जिले में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। इसलिए सभी लोग सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने बताया कि 6 बजे के बाद केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहेंगी। इसके अलावा अन्य दुकानें खुली मिलीं तो चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नप प्रतिदिन बाजारों को चेक करेंगे। दुकानदार और ग्राहक दोनों ने मास्क नहीं लगाए होंगे तो उनके भी चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें