फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगलकाठा के योगेश सेना में बने असिस्टेंट कमांडेंट

Sun, 04 Jun 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्सेज (एसीएस) परीक्षा-2021 में नांगलकाठा निवासी योगेश पुत्र सूबे सिंह यादव ने बतौर असिस्टेंट कमांडेंट सफलता अर्जित की है। इस सफलता से वह युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत भी बन गए हैं। वह मात्र 24 साल के हैं और ऑल इंडिया स्तर पर 87वां रैंक हासिल किया है। योगेश ने यह कीर्तिमान बगैर किसी कोचिंग सेंटर की मदद लेने की बजाए खुद कड़ी मेहनत करके हासिल की है। इस उपलब्धि पर उनका माता राजेश देवी, पिता सूबे सिंह यादव एवं दादा अमीलाल यादव ने योगेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें