नांगल चौधरी। खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांगल कालिया ने जिलास्तर पर आयोजित सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसमें स्कूल का चयन कैंपस की स्वच्छता, आकर्षक रंग-रोगन, सुव्यवस्थित परिसर और हरियाली के आधार पर किया गया। विद्यालय का वातावरण न केवल साफ-सुथरा है बल्कि बच्चों के लिए प्रेरणादायक और सकारात्मक भी बनाया गया है जिसे मूल्यांकन टीम ने विशेष रूप से सराहा। वर्तमान मुख्य शिक्षक वेदप्रकाश ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह सफलता पूरे स्टाफ की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। संवाद