फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालयों न आने वाले तीन विद्यार्थियों के काटे नाम, 20 को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालयों की ओर से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को मोबाइल संदेश भेजने का काम पूरा हो गया है। मंगलवार को महेंद्रगढ़ महाविद्यालय की ओर से तीन विद्यार्थियों के नाम काट दिए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कक्षाओं से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन अब सख्त हो गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दस दिन से लगातार अनुपस्थित रहने वाले व जिन विद्यार्थियों ने यूजी व पीजी कक्षाओं में दाखिले के दौरान अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं, उनको सोमवार तक अंतिम मौका दिया गया था। सोमवार को पीजी कक्षाओं में तीन विद्यार्थियों का नाम काट दिया गया। नाम कटने की सूचना मिलते ही मंगलवार को विद्यार्थी महाविद्यालय में पहुंचे। तीनों विद्यार्थियों ने लेट फीस जमा करवाकर दाखिला भी ले लिया। वहीं, यूजी कक्षाओं में 142 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। उनको बुधवार तक का समय दिया है। बुधवार दोपहर 12 बजे तक अपने दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य है। अन्यथा किसी छात्र का एक बार नाम कट जाने उपरांत दोबारा दाखिला लेने के लिए उनके अभिभावकों से लिखित अंडरटेकिंग लेने के साथ ही पांच हजार रुपये फीस का भुगतान करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को आदेश दिए कि वे विद्यार्थियों की कक्षाओं में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रत्येक प्राध्यापक को एक अभिभावक के रूप में अधिक जिम्मेदारी देते हुए मेंटर ग्रुप बनाया गया है। प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक, कॅरिअर संबंधित व निजी समस्याओं का निवारण करने के लिए महाविद्यालय के समस्त छात्राओं को मेंटर ग्रुप्स में बांटकर विभिन्न प्राध्यापकों को ग्रुप की जिम्मेवारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें