फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के काटे जाएंगे नाम

Sat, 03 Feb 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में सम सेमेस्टर की कक्षाएं सुचारु रूप से चल रही है। इसके साथ ही महाविद्यालय में अध्यापन कार्य के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियां भी चल रही है। प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि महाविद्यालय का सम सेमेस्टर की शैक्षणिक और सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियां नए सम सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाओं के बाद से लगातार जारी है। साथ ही महाविद्यालय में विद्यार्थियों को सरकार और प्रशासन द्वारा महाविद्यालय में संचालित अलग-अलग प्रकोष्ठों और क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों के कल्याण हेतु स्कीम और छात्रवृत्तियां और अन्य सुविधाओं से संबंधित आवेदन भरे जा रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि कक्षाओं में निरीक्षण के बाद पाया गया कि कुछ विद्यार्थी अभी भी अपनी कक्षाओं में समय पर नहीं आ रहे हैं और गैर हाजिर रह रहे हैं। विद्यार्थी नियमित रूप से अपनी कक्षाएं ले, अन्यथा उनके नाम काटे जाएंगे। जिसकी वजह से उनकी हाजिरी कम हो जाएगी और वे विश्वविद्यालय की परीक्षाओं से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें