फोटो संख्या:77- गांव झाड़ली में कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेते पहलवान --संवाद
कनीना। गांव झाड़ली में शुक्रवार को मां भगवती का मेला आयोजित किया गया। मेले में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। महेंद्र शर्मा ने बताया कि नवरात्र के सप्तमी को मां भगवती का मेला आयोजित किया गया। मेले में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डाॅ.राकेश कुमार तथा जिला पार्षद लीलाराम रहे। मेले में विभिन्न भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लड़कियों के वर्ग में 200 रुपये की कुश्ती में दिशा, 100 रुपये की कुश्ती निशु, 2100 रुपये की लड़के वर्ग में शुभम धन्नौदा, 2100 रुपये की लड़की वर्ग में अन्नू, 3100 रुपये की दो वर्ग में कुश्ती करवाई गई। इसमें नकुल और नरेश विजेता रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जाएगी। पारितोषिक वितरण बाबा अनमोलपुरी महाराज तथा सरपंच सुरेश कुमार के हाथों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सरपंच संजय, सुरेश, राधेश्याम, प्रवीण शर्मा, घीसाराम, मुकेश, मास्टर शिवनारायण सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद