फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में नैना प्रथम और निशांत रहे द्वितीय

विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की ओर से राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में भाषण प्रतियोगिता में सम्मानित प्र? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की छात्रा नैना ने प्रथम और छात्र निशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मपाल यादव ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से हर वर्ष खंड स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। डॉ. सोमबीर ने बताया कि हर व्यक्ति अपने दायित्व के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होगा तभी हमारा देश विकसित होगा। निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय महिला महाविद्यालय की डॉ. ज्योति और डॉ. पवित्रा रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला युवा अधिकारी महेंद्र कुमार नायक ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से 7 अक्तूबर को सभागार नारनौल में जिला स्तरीय युवा उत्सव मनाया जाएगा। इसमें अनेक तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें युवा चित्रकला, कविता, फोटोग्राफी, भाषण, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा संवाद आदि प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन प्रतियोगिता और अन्य प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी को नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्राध्यापक प्रमित, डॉ. सुमन, डॉ. विकास गुप्ता, मोनिका चौहान, मनीषा, दीपक, प्रिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें