फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

Thu, 02 Feb 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
जमीनी विवाद में हुए झगड़े को शांत करवाती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर जनपरिवेदना समिति की बैठक में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के समक्ष रखी गई शिकायत की जांच करने के लिए वीरवार को उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व एसडीएम मनोज आदि मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायतकर्ता व दूसरे पक्ष की बातें सुनी। इसके बाद अधिकारी वापस लौट गए। मगर अधिकारी जैसे ही वापस लौटे दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी हुई और यह लड़ाई-झगड़े में बदल गई। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया।
बता दें कि नारनौल में उक्त जमीन पर कब्जा की शिकायत 2 दिन पूर्व पंचायत भवन में आयोजित जन परिवेदना की समिति की बैठक में एक पक्ष ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से की थी, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों की टीम गठित कर मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। इसके तहत वीरवार सायं को उपायुक्त व एसपी मौका मुआयना करने पहुंचे थे। मगर जैसे ही उपायुक्त और एसपी वहां निकले, तभी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल किया तैनात
मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में विवाद के प्रशासन की तरफ से यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि दोबारा किसी प्रकार की विवाद की स्थिति पैदा न हो। शहर थाना प्रभारी व उनकी टीम ने मौके का मुआयना कर स्थिति को संभाला हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें