संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। आरपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से रविवार को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चौथी ओलंपियाड परीक्षा के दूसरे फेज में विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले फेज में सफल हुए देशभर के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। दूसरे फेज की परीक्षा सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक ऑफलाइन ही संपन्न हुई। परीक्षार्थी आरपीएस ग्रुप आफ स्कूल्स के सभी परीक्षा केंद्रों पर अपनी सुविधानुसार परीक्षा दे पाए। परीक्षा के कारण आरपीएस स्कूल के बाहर सड़क मार्ग पर दोनों और वाहनों की काफी लंबी-लंबी कतारें लग गई। सुबह करीब 9 बजे से 12 बजे तक रुक-रुक कर सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
परीक्षा में कक्षा 9वीं व 10वीं के स्तर पर पहले तीन स्थानों पर रहने वाले बच्चों को स्कूटी, 8वीं में पहले दो टॉप विद्यार्थियों को स्कूटी, तीसरे को टेबलेट, 6 और 7 में पहले तीन टॉप विद्यार्थियों को टेबलेट और प्रथम से तृतीय तक में प्रथम को टेबलेट, द्वितीय व तृतीय रहने वाले को किंडल तथा इसी ग्रुप में चौथे स्थान से लेकर 30 स्थानों तक अपना कब्जा जमाने वाले बच्चों को साइकिलें और प्रत्येक ग्रुप के शेष टॉप 40 स्थान में शामिल बच्चों को स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया जाएगा।
ग्रुप के सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने कहा कि आरपीएस ओलंपियाड में हर वर्ष न केवल जिले व प्रदेश बल्कि देश व विदेश के बच्चे भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है जो इस क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे ले जाने वाली है। ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि आज अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर वास्तव में कॉफी जागरूक हो चुके हैं। वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। परीक्षा के सफल आयोजन में उप प्राचार्य दिनेश कुमार, डीन एलएन गौड़, देवेंद्र पूनिया, जिले सिंह, ममता यादव, अनिता अहलावत, एग्जाम कंट्रोलर कृष्ण यादव, आईटी से महेश शर्मा सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्यों का भरपूर योगदान रहा।