फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में स्पेशल स्टाफ कनीना पुलिस टीम ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी नूहं जेल में आर्म्स एक्ट के मामले में बंद था। आरोपी की पहचान अहसान निवासी अडबर थाना तावडू मेवात (नूहं) के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी नारनौल के पंचायत भवन के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में घुसकर मशीन को उखाड़कर ले जाने वालों में शामिल था। बदमाशों ने 24-25 अप्रैल की रात को एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बैंक के मैनेजर देवेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। एसपी विक्रांत भूषण के निर्देशों में पुलिस राहुल उर्फ चौड़ा निवासी अडबर जिला नूहं, रफसान निवासी तड़कापुर नूहं, राहुल निवासी गुवारका थाना तावडू, सब्बीर निवासी टाई थाना नूहं, अजरू उर्फ अज्जू निवासी उटावड़ जिला पलवल और जफरुद्दीन निवासी उटावड़ जिला पलवल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे पूछताछ में वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी और एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें