जे गनेशन को शिकायत पत्र देते किसान
- फोटो : AMAR UJALA
जिले की मंडियों में सरसों खरीद गड़बड़ी की जांच प्रशासन कर रहा है। इसी बीच हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन भी नारनौल पहुंच गए हैं। वीरवार की सुबह गणेशन के साथ डीसी जगदीश प्रसाद,एसपी सुलोचना व एसडीएम मनीष समेत अन्य लोग नई अनाज मंडी पहुंचे। इस दौरान कुछ किसानों ने खरीद संबंधी उन्हें शिकायत भी दी है। जे गणेशन मंडियों का दौरा कर आढ़तियों, हैफेड व मार्केट कमेटी के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। नारनौल, नांगल चौधरी,अटेली और निजामपुर मंडी में सरसों की खरीद में गड़बड़ी मिलने की बात आई थी। आरोप हैं कि गलत तरीके से सरसों का वेरिफिकेशन हुआ। जिससे अधिक सरसों किसानों ने आढ़तियों व अन्य से सांठगांठ कर बेची।