नारनौल। राजकीय महिला आईटीआई में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य विनोद खनगवाल ने अनुदेशकों, कर्मचारियों और छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। सभी को अपने अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। राजकीय महिला महाविद्यालय की मुस्कान प्रथम, प्रेमा भारद्वाज द्वितीय और बाबा खेतानाथ राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान के जतिन तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद