फोटो संख्या:58- ज्ञानकोश - ए ग्लोबल स्कूल में दसवीं की परीक्षा परिणाम में उर्तीण विद्यार्थी स्
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के शनिवार को घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में खरकड़ा (आकोदा) स्थित ज्ञानकोश-ए ग्लोबल स्कूल का परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय के डॉयरेक्टर राजेश कुमार झा, सीईओ राकेश कुमार, प्राचार्य रामनिवास यादव व कोआर्डिनेटर तन्नू यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय की छात्रा मुस्कान 90 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय स्तर पर प्रथम, मानसी व ऋषभ ने 86.4 प्रतिशत लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और देवांश 86.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। संवाद