फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुस्कान ने कर्लिंग प्रतियोगिता में सोना जीतकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाया स्थान

Thu, 10 Oct 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- पोंडिचेरी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता मुस्कान ट्रॉफी के साथ--स्रोत- स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव खातोद निवासी खिलाड़ी मुस्कान ने दो से पांच अक्तूबर तक पांडीचेरी में हुई राष्ट्रीय स्तर की थर्ड फ्लोर कर्लिंग प्रतियोगिता में सोना जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन

उपलब्धि प्राप्त करने वाली मुस्कान महेंद्रगढ़ के एक निजी स्कूल में अभ्यास करती हैं। मुस्कान का अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ी मुस्कान को एक निजी स्कूल की ओर से इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया है।
मुस्कान मूल रूप से मेवात की रहने वाली हैं और लंबे समय से गांव खातोद में परिवार के साथ रह रही हैं। किशोर तिवारी ने बताया कि कर्लिंग एक लॉन बॉल्स जैसा खेल है, लेकिन यह बर्फ पर खेला जाता है। इस खेल में मुस्कान ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली है। अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया जाएगा, जिसमें देश व समय का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें