फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
फोटो संख्या:79- बस स्टैंड के पास जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण  हटाते कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका द्वारा मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम द्वारा रेहड़ी, बैंच, टिन शेड व अन्य प्रकार के सामान को भी जब्त किया गया। सुबह 7 बजे शुरू किया अभियान सुबह 8:30 बजे तक चला। अभियान के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने बस स्टैंड, हुड्डा पार्क, राव तुलाराम चौक तक अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत दुकानों से सामान उठाकर जब्त किया, जिसमें बैंच, मेज, बोर्ड, लोहे का दरवाजा, रेहड़ी, टिन शेड का खोखा के अलावा व्यापारियों का अन्य सामान रहा। दुकानदारों ने प्रशासन पहुंचने से पहले ही अपना सामान समेट लिया। नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर ने बताया कि 2016 में अधिवक्ता वीरभद्र व जसविंद्र ने न्यायालय में अतिक्रमण को लेकर केस डाला हुआ है। इसको लेकर आज उच्च अधिकारियों के आदेश पर सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें