फोटो संख्या: 62 कनीना भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
कनीना। नगरपालिका के कर्मचारियों, अधिकारियों व पार्षदों की ओर से पहली बार बाबा हनुमानजी के रोट का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत विधिवत हवन से की गई जिसके उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। नगरपालिका प्रधान डॉ. रिंपी ने बताया कि यह आयोजन नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों, ड्राइवरों एवं अन्य कर्मचारियों की सामूहिक पहल का परिणाम है।मौके पर पार्षद दीपक चौधरी, उप-प्रधान सूबे सिंह, राकेश, प्रमोद, जितेंद्र, कपिल, सोनू, कपिल कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद