फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वन क्षेत्र में कूड़ा डालता नगर परिषद का टैंपो पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कृष्णावती नदी के वन क्षेत्र में बुधवार सुबह कूड़ा डालते नगर परिषद के टैंपो को वन विभाग की टीम ने पकड़कर जब्त कर लिया। टैंपो शहर के घरों और वार्डों से एकत्रित कूड़ा लेकर वन क्षेत्र पहुंचा था। कर्मचारियों ने चालक को मौके पर कूड़ा खाली करते देख कार्रवाई की। वन रेंज अधिकारी रजनीश ने बताया कि टैंपो कब्जे में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में कूड़ा डालना अपराध है। नगर परिषद को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। घटना के बाद कूड़ा निस्तारण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें