फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्राले की टक्कर से घायल बाइक सवार की जयपुर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सड़क हादसे में घायल गांव सिसोठ निवासी 53 वर्षीय रामौतार की जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा एक नवंबर को रिवासा फ्लाईओवर के पास हुआ था। मृतक के बेटे दीपक और सरपंच विरेंद्र कुमार ने बताया कि रामौतार बाइक पर महेंद्रगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय एक तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामौतार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जयपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां सात दिन तक उपचार चलने के बाद 7 नवंबर की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। रामौतार मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। 8 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें