नारनौल। नारनौल-नांगल चौधरी रोड पर 17 सितंबर को ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल प्रवेश हो गया। मोहल्ला सिलाखाना नियर महता चौक निवासी प्रवेश ने एफआईआर में बताया कि हादसे के दौरान मोटरसाइकिल से खेत में जा रहा था। रेलवे पुल के पास नारनौल की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे गलत साइड से टक्कर मारी। टक्कर से प्रवेश गिर गया और उसके दाहिने पैर व हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद