फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोटरसाइकिल चालक ने महिला का मारी टक्कर, घायल

Wed, 06 Dec 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला सलामपुरा निवासी धप्पो देवी ने बताया कि गत 9 नवंबर को करीब 6:30 बजे वह अपने घर से निजामपुर रोड पर किसी कार्य से रोड से नीचे कच्चे रास्ते से पैदल जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने लापरवाही से उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिर गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार मौके का फायदा उठाकर भाग गया। राहगीरों ने घायल महिला के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद महिला के परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें