फोटो संख्या:57- खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में भारत स्काउट गाइड की रजिस्ट्रेशन प्
महेंद्रगढ़। जिला प्रशासन के सहयोग से शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वीप मतदाता जागरूकता व ओवाइएमएस कार्यक्रम के तहत शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने की।
डीओसी स्काउट रमेश सोनी ने स्कूल मुखियाओं को 5 से 18 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों का ओवाइएमएस ऑनलाइन यूथ मेंबरशिप कार्यक्रम के लिए भारत स्काउट गाइड की साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। सेंट जॉन एम्बुलेंस डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव ने 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डीओसी बुलबुल पवित्रा यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में एईओ रमेश चंद्र ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीओसी सुनीता, सत्यवीर सिंह, अगेंद्र, हवा सिंह, सुनील कुमार, विजय कुमार, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।