नांगल चौधरी। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित तीन दिवसीय आंगन मेले का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी सम्मान और मातृ संवाद कार्यक्रम हुआ जिसमें काउंसलर सुमन मौजूद रहीं। माताओं से बच्चों के पोषण, स्वच्छता और नियमित देखभाल पर चर्चा की गई। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी हुईं। गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी, कॉमिक बुक और प्रधानमंत्री का पत्र भेंट किया गया। संवाद