फोटो 01 बैठक के दौरान उपस्थित क्लब सदस्य। क्लब
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार की ओर से 19 से 27 मार्च तक नवरात्रों में हर रोज माता की चौकी लगाई जाएगी। तैयारियों और जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर मंगलवार को क्लब के वरिष्ठ उप प्रधान राजेश सैनी के निवास स्थान मोहल्ला पुरानी सराय में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधान राकेश यादव ने की। नारायण शास्त्री माता की चौकी के पुरोहित रहेंगे। टिटू सोनी, कैलाश नंबरदार, नरेंद्र बंशी, नवीन वशिष्ठ व जय प्रकाश अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक रहेंगे। प्रवीण यादव, विश्वास एडवोकेट, सुनील शर्मा व रवि खन्ना दरबार व्यवस्था प्रमुख रहेंगे। श्री चंद सैनी, ललित सैनी व कुलदीप सैनी को सूचना प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। संवाद