फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभाषा हृदय और अंतर्मन की सहज अभिव्यक्ति : डॉ. सुधीर

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी--स्रोत- मह
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। सप्ताहभर विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति गौरव, सम्मान व रचनात्मकता बढ़ाने के लिए पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, भाषण, हिंदी हस्ताक्षर अभियान, निबंध लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिताएं कराई गईं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा शेखावत व सहायक प्राध्यापक कुलदीप उपाध्याय ने आयोजन का संयोजन किया। प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने कहा कि मातृभाषा हृदय और अंतर्मन की सहज अभिव्यक्ति होती है। प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में डॉ. कमला देवी, अजीत सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें