मोहल्ला दया नगर में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में भजन गायकों को सम्मानित करते मुख्य यजमान अ?
- फोटो : Narnol
नारनौल। मोहल्ला दयानगर में शुक्रवार रात्रि न्यू टाइगर क्लब के तत्वाधान में माता की निशुल्क पहली चौकी मुख्य यजमान अमीचंद शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित की गई।
पंडित नवीन शास्त्री ने मुख्य यजमान अमीचंद शर्मा और उनके परिवार द्वारा माता की पावन ज्योत प्रज्वलित करवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विकास म्यूजिकल ग्रुप प्रथम पूज्य गणेश भगवान का आह्वान किया गया, जिसके बाद शहर के सुप्रसिद्ध गायकों ने अपने भजनों के माध्यम से माता और भक्तों को खूब रिझाया। सर्वप्रथम नरेंद्र बंसी ने वीर हनुमाना बड़े बलवाना भजन गाकर भजनों की शुरुआत की। नवीन वशिष्ठ ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, विकास जांगिड़ ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, रोहन ने मैं तो आता रहा आदि भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
क्लब प्रधान राजेश लखेरा ने बताया कि नवगठित न्यू टाइगर क्लब के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। क्लब के गठन के बाद शुक्रवार की रात्रि को माता की पहली निशुल्क चौकी आयोजित की गई। अब हर महीने के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को किसी भी भक्त के निवास स्थान पर माता की नि:शुल्क चौकी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री पंडित कैलाश चंद शर्मा, सत्यपाल यादव प्रधान नारनौल गो सेवा मंडल, दिलीप यादव, गजेंद्र यादव, संजय शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद, मनीष गोगिया, कृष्ण शर्मा, रमन गौड, भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी राकेश यादव, विशाल शर्मा, सुशील शास्त्री आदि मौजूद रहे।