महेंद्रगढ़। गांव पाली नहर के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे मां की मौके पर मौत हो गई तथा बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। गांव आदलपुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अगस्त की रात को वह, उसकी पत्नी अनिता एवं बेटी पूजा खालड़ा मंदिर से वापस अपने घर आदलपुर जा रहे थे। वह स्वयं बाइक पर था और उसकी पत्नी एवं बेटी स्कूटी पर थी। जब वो गांव पाली के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति एवं लापवारही से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नी अनिता की मौके पर मौत हो गई। बेटी पूजा घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया तथा मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।