फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली में खाद्य सामान,मिष्ठान भंडारों से लिए अधिकांश सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने दीपावली से पहले बाजार में बेची जा रही नकली सामग्री को लेकर मारे गये छापों में अधिकतर सेंपल फेल मिले है। मिष्ठान भंडार व परचून की दुकानों में करीब 40 वस्तुओं के सैंपल लिए गए थे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अटेली में सबसे पहले कनीना सड़क मार्ग पर स्थित स्वीट के गोदाम पर छापा मारा था। अन्य मिष्ठानों से सैंपल लिए थे। गोदाम में बनाए जा रहे रसगुल्ला, बर्फी, डोडा बर्फी, गुलाब जामुन, बेसन के लड्डू का सैंपल लिया। जिसे जांच के लिए लैबोरेट्री में भेजा गया था। इसके अलावा बाजार में झंडा चौक स्थित एक हलवाई की दुकान तथा एक परचून की दुकान से सैंपल लिए गये है। परचून की दुकान से सरसों का तेल, चायपती, काजू, मिठा लड्डूू का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड पर भी मिष्ठान भंडार से सैंपल लिया गया। सैंपल लेने वाले डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि अधिकतर लिये गए सैंपल फेल हैं। इनकी रिपोर्ट एडीसी को भेजी जा रही है। एडीसी इन पर जुर्माना तय करेंगे। सैंपल फेल की बात सुनते ही इन मिष्ठानों व दुकानों से सामान लेने वाले ग्राहाकों में मिलावटी सामान से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान की चिंता बनी हुई है। डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि बहुत से दुकानदारों ने दुकान का रजिस्ट्रेशन तक नहीं करवाया है। दुकानदारों से दुकानों का जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है। अगर बिना रजिस्ट्रेशन की दुकान मिलती है तो उस पर एफआईआर करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें