फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 80 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को नहीं मिला अगस्त का सरसों का तेल

Wed, 06 Sep 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से दिया जाने वाला दो लीटर सरसों का तेल नहीं मिला है। जुलाई में सरसों के तेल की पहली खेप डिपो में भेजकर बांट दी गई, लेकिन उपभोक्ताओं को अगस्त माह का सरसों का तेल अब तक नहीं मिला है। विभाग ने अगस्त में एलाेकेशन तो जारी कर दी थी, लेकिन सरसों का तेल डिपो तक अब तक नहीं पहुंचा है। इससे लगभग 80 हजार एएवाई और बीपीएल उपभोक्ताओं को सरसों का तेल अब तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जून में उन लोगों को सरसों का तेल देने का निर्णय लिया था, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये से कम है। इसके लिए विभाग ने निर्देश जारी किए थे। जुलाई में विभाग की तरफ से डिपो पर सरसों का तेल भिजवा दिया था, लेकिन पूरा तेल वितरित नहीं होने के कारण विभाग की तरफ इसे अगस्त में वितरित करने के आदेश दिए थे। साथ ही अगस्त माह का सरसों का तेल भी पहुंचाकर उसे भी वितरित किए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अगस्त माह में केवल जुलाई का ही लगभग एक लाख 60 हजार लीटर सरसों का तेल उपभोक्ताओं को वितरित किया जा सका। मुख्यालय ने अगस्त माह की एलोकेशन तो जारी की, लेकिन अगस्त माह का सरसों का तेल अब तक जारी नहीं किया है।


जुलाई में पूरा वितरित नहीं हुआ था तेल
सरसों का तेल राशन डिपो में जुलाई माह के अंतिम दिनों में आया था। इस कारण जुलाई का पूरा सरसों का तेल वितरित नहीं हुआ था। इसके बाद विभाग ने पत्र जारी कर जुलाई और अगस्त माह दोनों का सरसों का तेल अगस्त माह में वितरित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अगस्त में सरसों का तेल डिपो तक पहुंच ही नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें