फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुनियाद’ के लिए 1900 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बुनियाद योजना के तहत मुफ्त कोचिंग के लिए जिले में 1900 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। अब सरकार की ओर से स्तर प्रथम की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तिथि जल्द तय की जाएगी। परीक्षा पास करने के बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का कोचिंग में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन एनटीएसई, नीट तथा जेईई की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी। योजना में दो चरण होंगे। पहले चरण में कुल तीन हजार बच्चे होंगे जो सभी जिलों के 51 बुनियाद सेंटरों में कोचिंग लेंगे। इन बच्चों का चयन परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। बच्चे ऑनलाइन बुनियाद सेंटर और टैबलेट के सहारे कोचिंग लेंगे। कोचिंग का मुख्य केंद्र रेवाड़ी रहेगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में 51 और महेंद्रगढ़ में दो बुनियाद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
जिले में बनाए गए दो केंद्र
जिले में दो बुनियाद केंद्र स्थापित किए गए हैं। एक राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल एवं दूसरा राजकीय मॉडल संस्कृति शामिल है। दोनों ही स्कूलों में कक्षा स्टूडियो तैयार किए गए हैं। इन केंद्रों पर 45-45 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एलईडी, साउंड, इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। बिजली जाने पर पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए डबल बैटरी इनवर्टर भी लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे, पंखे ग्रीन बोर्ड, नोटिस बोर्ड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-
विद्यार्थियों को दी जाएगी मुफ्त कोचिंग
कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों को ड्रेस, किताबें, टैबलेट, बैग तथा परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पहले चरण में तीन हजार बच्चे होंगे। जैसे ही ये विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पहुंचेंगे, फिर से 9वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा के आधार पर बुनियाद में रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा जिससे अगले वर्ष इन छात्रों की कुल संख्या छह हजार होगी। पहले चरण में मेरिट में लेने वाले 400 छात्रों को दूसरे चरण में एनटीएसई की तैयारी कराई जाएगी, जबकि बाकी विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी मुफ्त में करवाई जाएगी।
-
वर्जन:
बुनियाद योजना के तहत लगभग 1900 से अधिक विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। अभी पंजीकरण हो रहे हैं। जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ को केंद्र को बनाया गया है। इनमें 45-45 विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। -सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें