फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर गड्ढे ज्यादा, सड़क कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। प्रदेश सरकार बेशक सड़क निर्माण व सुधारीकरण करने का ढिंढोरा पीटने में लगी है, लेकिन आज भी अनेक सड़क मार्ग खस्ताहाल है। जहां से गुजरना बड़ा जोखिम भरा कदम है। ऐसा ही जीता जागता उदाहरण गांव धनौंदा से सलीमपुर (तुर्कियावास) को जाने वाली सड़क मार्ग पर देखने को मिल रहा है। इस मार्ग की पिछले एक दशक से दयनीय हालत बनी हुई है जहां वाहन चालकों को सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क की तलाश करनी पड़ रही है। हालत इतने दयनीय बने हुई है कि वहां से वाहनों का निकलना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण जसवंत सिंह, अभय सिंह, सतीश कुमार, विकास, धर्मपाल सिंह, ओम प्रकाश, हंसराज, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, मैनपाल सिंह, रमेश कुमार, जगमाल सिंह आदि का कहना है कि यह मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। संबंधित विभाग को इस समस्या का पता होने के बावजूद भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। उक्त लोगों कहना है कि मार्ग पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं, जिसको लेकर आए दिन कोई न कोई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होता है। उक्त लोगों ने सरकार व प्रशासन से इस मार्ग का सुधारीकरण करने की मांग की है ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



सड़क मार्ग की हालत को देखते हुए एस्टीमेट सरकार को भेजा हुआ है। जल्द ही इस मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


सीताराम यादव, विधायक मंडी अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें