फोटो नंबर-13मोड़ावाला मंदिर में मेले के दौरान आयोजित कुश्ती दंगल में दम दिखाते पहलवान।
नारनौल। शहर के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में सावन के अंतिम दिन सोमवार व रक्षाबंधन पर्व को लेकर मेले का आयोजन किया गया। मेले को लेकर भगवान शंकर का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर को बड़े ही मनोहारी रूप से सजाया गया।
गोलू पहलवान ने 11 हजार रुपये व मोनू पहलवान ने 21 हजार रुपये की कुश्ती जीती है। मेले में भगवान शंकर के दर्शनों के लिए शाम छह बजे से रात ग्यारह बजे तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मेले में सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई, जिन्हें देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का भी खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान मोड़ावाला मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ शाम पांच बजे कुश्ती दंगल से शुरू हुआ, जिसमें 51 रुपए से 21 हजार रुपये तक की कुश्ती करवाई गई। कुश्ती दंगल में दूर-दराज से आए अनेक पहलवानों ने अपना दम दिखाया। शाम को सात बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती की गई।