फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर रुपये और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डिगरोता में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में डिगरोता निवासी भीखुराम ने बताया कि वह अपनी बीमार मां को उपचार के लिए करीब 10 दिन पहले जयपुर लेकर गया था। वहां से वापस आकर देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। संदूक, बेड के लॉकर टूटे हुए थे। कमरे से 5500 रुपये और सोने-चांदी के गहने, कपड़े गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें