फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहिनी यादव ने वेट लिफ्टिंग में जीता गोल्ड

विज्ञापन
नेशनल महिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने पर गांव देवनगर में मोहिनी यादव का स्व - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव देवनगर निवासी पूर्व सरपंच महावीर सिंह की पुत्र वधू मोहिनी यादव ने पटियाला में आयोजित हुई नेशनल महिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को रिवासा फ्लाईओवर से विजेता महिला खिलाड़ी का गाजे बाजे के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। वहीं शहर में एक विजयी जुलूस निकालकर खुशी मनाई। विजय जुलूस गांव देवनगर के मोटा महादेव मंदिर में पहुंचा, जहां पर विजेता खिलाड़ी और परिजनों ने माथा टेका और आगे भी इसी तरह जीत मिलती रहे इसकी मनोकामना भी मांगी। महिला खिलाड़ी मोहिनी यादव ने कहा कि उनकी जीत के पीछे उनके पति और पूरे परिवार का योगदान है। परिवार ने उसकी खेलों के प्रति रुचि को देखते हुए हमेशा प्रोत्साहित किया और खेलने के लिए प्रेरित किया। मोहिनी यादव के पति नवीन यादव भी वेटलिफ्टिंग के नेशनल खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अब वह कॉमनवेल्थ गेम, अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटेगी। इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच महावीर सिंह, मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन कृष्ण यादव, समाजसेवी नवीन राव, भूपेंद्र सेठ, महेंद्र पंसारी, ट्रांसपोर्टर महेंद्रसिंह देवनगर, सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान केहर सिंह सैनी, मंदिर कमेटी के प्रधान दीपक कुमार, राजेश यादव, हवा सिंह खांदवा, अनिल झुकिया, सुरजीत जाटवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें