फोटो संख्या:71- गांव मेघनवास में क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। बाबा रूपादास क्रिकेट क्लब मेघनवास की तरफ से गांव मेघनवास के खेल मैदान में वीरवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे चरण के तीन मुकाबले खेले गए।
क्लब के सदस्य संदीप कुमार व राजकुमार ने बताया कि वीरवार को तीसरे राउंड़ के तीन मैच खेले गए। पहला मैच पवन महेंद्रगढ़ की टीम व मोहल्ला महायचान की टीम के बीच खेला गया। पवन महेंद्रगढ़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़ की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवर में चार विकेट पर 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पवन महेंद्रगढ़ की टीम ने 9.1 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई। मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़ की टीम ने 64 रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच भड़फ की टीम व महेंद्रगढ़ वाॅरियर्स टीम के बीच खेला गया। महेंद्रगढ़ वाॅरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। भड़फ की टीम पहले खेलते हुए दस ओवर में तीन विकेट पर 140 रन बनाएं। विशाल स्कोर का पीछा करते हुए महेंद्रगढ़ वाॅरियर्स की टीम ने 9.4 ओवर में 67 रन पर ऑल आउट हो गई। भड़फ की टीम ने मैच 73 रन से मैच जीत लिया। टीम की ओर से ऑल रांउडर प्रदर्शन करते हुए अश्वनी ने 23 गेंदों में 44 रन व 3 विकेट, विक्की ने 23 गेंदों में 37 रन व 3 विकेट व कृष्णा ने 12 गेंदों में 47 रन व 4 विकेट लिए।
तीसरा मैच देवराली की टीम व आईसीएस अकेडमी की टीम के बीच खेला गया। देवराली की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आईसीएस अकेडमी टीम ने पहले खेलते दस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवराली की टीम ने दस ओवर में सात विकेट पर 103 रन ही बना पाई। आईसीएस अकेडमी की टीम ने 12 रन से मैच जीत लिया। क्लब के सदस्य धर्मेंद्र कुमार व अर्जुन कुमार ने बताया कि भड़फ, आईसीएस अकेडमी व मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
फोटो संख्या:71- गांव मेघनवास में क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी--स्रोत--संवाद