फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला खटीकान...300 मीटर मार्ग 16 वर्षों से बदहाल

Tue, 06 Aug 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- मोहल्ला नया खटीकान से 11 हट्टा बाजार तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान का सड़क जर्जर अवस्था में है। 16 वर्षों से 300 मीटर सड़क बदहाल है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग करीब 30 मीटर चौड़ा है। 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। इस मार्ग से दो से ढाई हजार वाहनों का आवागमन रहता है। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इसी रास्ते से सब्जी व अन्य सामान लेने के लिए आते हैं। सड़क जर्जर होने के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पिछले वर्ष इस मार्ग को लेकर टेंडर लगाए गए थे, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे का डेढ़ किलोमीटर का सड़क मार्ग 2008 में बनाया गया था। मार्ग बनने के दो साल बाद ही रोड टूटने लगा था तब से 11 हट्टा बाजार से मोहल्ला खटीकान तक पूरा टूटा हुआ है। कई स्थानों पर सड़क की जगह सिर्फ गड्ढे नजर आते हैं। इस मार्ग पर दो मंदिर, एक अस्पताल, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें, पटवार घर स्थित है। लोग लघु सचिवालय में इसी मार्ग से जाते हैं। छात्राएं भी महाविद्यालय में इसी रास्ते से जाते हैं क्योंकि यह छोटा व आसान रास्ता भी है। आसपास के ग्रामीण पटवारी के पास भी इसी रास्ते से आते है। पिछले 16 वर्षों से यह मार्ग जर्जर हालत में है।
रोड टूटा होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानों में धूल जम जाती है।
-हिमांशु रतवाया
यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। मोहल्ला खटीकान के लोग बैठे रहते हैं। मार्ग से निकले रोड़े सीधे लोगों को आकर लग जाते है। इससे कई लोग चोटिल हो जाते हैं।
-लक्खी चौहान
टूटे मार्ग के साथ-साथ नालियां भी टूटी हुई हैं। इसके कारण नालियों का पानी भी मार्ग पर आ जाता है। रोड पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

-मनोज खन्ना
यह सड़क मार्ग बाजार से स्टेट हाइवे से जोड़ता है। यहां से हजारों लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर मंदिर, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें भी हैं।
-धनश्याम
इस सड़क के लिए टेंडर लगाने के आदेश हो चुके हैं। जब तक टेंडर नहीं लग जाते तब तक लोगाे की परेशानी को देखते हुए इस मार्ग पर पेचवर्क का कार्य शुरू करवाया जाएगा
रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:51- मोहल्ला नया खटीकान से 11 हट्टा बाजार तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला नया खटीकान से 11 हट्टा बाजार तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला नया खटीकान से 11 हट्टा बाजार तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला नया खटीकान से 11 हट्टा बाजार तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला नया खटीकान से 11 हट्टा बाजार तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें