फोटो 1राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शपथ दिलाते पुलिस टीम।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जन-जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने विद्यार्थियों को निर्देश और सुरक्षा के लिए मोबाइल नंबर जारी किए। यूथ रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वीरवार को महाविद्यालय में पुलिस प्रशासन की ओर से महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें महिला पुलिस थानाप्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा और इंस्पेक्टर मंजूषा ने विद्यार्थियों को जागरूक कर शपथ दिलाई। यह अभियान एसपी पूजा वशिष्ठ और प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा के दिशा-निर्देश पर चलाया जा रहा है।