फोटो 1हरी झंडी दिखाकर जागरूकता मोबाइल प्रचार वैन को रवाना करती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत डीआईप
नारनौल। नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता मोबाइल प्रचार वैन रवाना की गई। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि यह वैन जिले के दूर-दराज के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। यह वैन प्रतिदिन दो गांवों को कवर करेगी। संवाद