फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक के उद्घाटन पट्ट को शरारती तत्वों ने तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र के गांव सुजापुर व खेड़ी के जोहड़ व सिंचाई सुविधा पाइपलाइन की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन शिलापट्टों को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया, जिसकी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी गुस्सा है। पुलिस शिकायत में सिंचाई विभाग के जेई सचिन जैन ने बताया कि विभाग की ओर से गावं सुजापुर के जोहड़ व सिचाई सुविधा पाइपलाइन के कार्य का विधायक सीताराम यादव द्वारा उद्घाटन करवाया गया था, जिसका उद्घाटन पट्ट मौके पर लगाया गया था, लेकिन कुछ शरारतीतत्वों की ओर से उस पट्ट को तोड़ दिया गया है। वहीं गांव कांटी खेड़ी में भी विधायक सीताराम की ओर से जोहड़ का उद्घाटन किया गया था, जिसे भी शरारतीतत्वों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें