फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विकास यात्रा के लिए विधायक सीताराम यादव ने की बैठक

Sat, 03 Jun 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब कनीना में बैठक में संबोधित करते विधायक सीताराम यादव।
विज्ञापन
कनीना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब कनीना में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। अटेली विधायक सीताराम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 3 जून को प्रस्तावित जिले के नीरपुर से शुरू होने वाली विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंथन किया। 3 जून को जिले के नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव नीरपुर से गाड़ियों द्वारा एक यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ प्रदेश, प्रभारी त्रिपुरा व पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव, सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह व जिले के सभी विधायक पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के सफल कार्यकाल का यह विकास यात्रा हमारी तीर्थ यात्रा होगी। इस दौरान कनीना मंडल के अध्यक्ष अतर सिंह कैमला, पंचायत समिति कनीना चेयरमैन जयप्रकाश यादव, कंवरसेन वशिष्ट, डॉ. रवि कौशिक, हनुमान सिंह अगिहार, सत्यवीर सेहलंग, मुन्नी लाल शर्मा, सुरेश अत्री सहित भोजावास मंडल व कनीना मंडल के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें